{"_id":"6ab8e2f11d2ec83d9a0d9afc","slug":"farmers-mahapanchayat-rakesh-tikait-says-farmers-of-bundelkhand-are-the-most-distressed-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: किसान महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत, कहा- बुंदेलखंड का किसान सबसे ज्यादा दुखी, इन मुद्दों पर भी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: किसान महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत, कहा- बुंदेलखंड का किसान सबसे ज्यादा दुखी, इन मुद्दों पर भी बोले
Sun, 27 Sep 2026 03:03 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:03 PM IST
सार
जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि किसानों को अभी वर्ष 2013 के आधार पर जमीन की कीमत दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार को किसानों की जमीन चाहिए तो उसका बाजार भाव का चार गुना मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
मऊरानीपुर में आयोजित किसानों की महापंचायत में राकेश टिकैत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को नवीन गल्ला मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
राकेश टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान होता है। ऐसे में नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दे या उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए। जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि किसानों को अभी वर्ष 2013 के आधार पर जमीन की कीमत दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार को किसानों की जमीन चाहिए तो उसका बाजार भाव का चार गुना मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने बिजली के निजीकरण को लेकर भी चेतावनी दी। टिकैत ने कहा कि यदि बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपा गया तो किसान आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का किसान सबसे ज्यादा परेशान है और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है। राकेश टिकैत ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई। महापंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन
वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन