फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water pressure is low and the time of arrival and departure is also not fixed

Jhansi News: पानी का प्रेशर है कम और आने-जाने का समय भी नहीं है तय

Sat, 14 Jun 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Water pressure is low and the time of arrival and departure is also not fixed
बरुआसागर। बड़ागांव विकासखंड की ग्राम पंचायत घुघुआ में घर-घर नल तो पहुंच गया है, परंतु जल सभी जगह नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत की सड़कें खस्ताहाल स्थिति में हैं। गांव में गंदगी की भी भरमार है। नियमित सफाई न होने की वजह से यहां सड़कों पर कचरा पसरा रहता है। इसके अलावा नालियां भी गंदगी से पटी पड़ी हैं, जिनका पानी सड़कों पर बहता नजर आता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घुघआ में जल जीवन मिशन का काम पूरा हो गया है। घर-घर नल संयोजन भी दे दिए गए हैं। लेकिन, यहां नल में पानी आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। कभी सुबह पानी आता है तो कभी शाम को। अक्सर दिन भर लोग नलों में पानी आने का इंतजार करते रहते हैं और नल में पानी रात में सभी के सो जाने के बाद आता है। इसके अलावा प्रेशर न होने की वजह से पानी की रफ्तार भी धीमी है। खासतौर पर पाल मोहल्ला, नायकों का मोहल्ला से शंकर जी के मंदिर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे यहां के लोग हैंडपंपों पर निर्भर बने हुए हैं। गांव में पुराने कुएं हैं, लेकिन उनके संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा जल जीवन मिशन की पाइपलाइन डाले जाने के बाद सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी गांव में चौपट बनी हुई है। नियमित सफाई न होने की वजह से गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालियों में गंदगी जमा होने की वजह से उनका गंदा पानी सड़कों पर अपना रास्ता बना लेता है, जिससे सड़कों पर कीचड़ जमा हो जाता है। इससे गांव में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

000000
एक नजर में...
ग्राम का नाम पंचायत - घुघुआ
ग्राम पंचायत में शामिल खिरक - गड़रिया खिरक व जगन्नाथ पुरा
ग्राम पंचायत की आबादी - 2600
ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या - 1478
00000
समस्याएं...
- सफाई कर्मी नियमित नहीं आता, जिससे सफाई व्यवस्था है चौपट।
- हर घर तक नहीं पहुंच रहा नल से जल।
- गांव की सड़कें हैं क्षतिग्रस्त, दिनेश नायक के मकान से खारे कुआं तक सीसी सड़क उखड़ी पड़ी है।
- जगन्नाथ पुरा में प्राथमिक विद्यालय भी नहीं है।
00000
बीते चार साल की उपलब्धियां...
- ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम का निर्माण हुआ।
- प्राथमिक विद्यालय घुघुआ स्वास्थ्य उप केंद्र का कायाकल्प हुआ।
- एपेक्स सड़कों का निर्माण किया गया। घुघुआ तिगैला जगत कुशवाहा की दुकान से मेन रोड तक नाली निर्माण हुआ।
- गोशाला में गोवंश के लिए टिन शेड व भूसा के लिए शेड बनाया गया। 00000
फोटो---13BSG_M_10_13062025_143.jpg
चार सालों से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का क्रम जारी है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह के माध्यम से तेल का प्लांट लगाया गया है। पात्रों को आवास भी दिए जाएंगे, सर्वे जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार असटया, ग्राम प्रधान
00
फोटो---13BSG_M_12_13062025_143.jpg
पाइपलाइन में प्रेशर न होने की वजह से कई मोहल्लों में अब भी जल संकट है। इसके अलाव नलों में पानी आने का समय भी निर्धारित नहीं है। यह कमी दूर की जानी चाहिए।
- फूलचंद नायक
00
फोटो---13BSG_M_11_13062025_143.jpg
सफाई कर्मी के नियमित न आने से गांव की सफाई व्यवस्था चौपट है। गांव में नालियों का पानी सड़क पर बहता है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है।
- महेश प्रसाद नायक
00
फोटो---13BSG_M_9_13062025_143.jpg
गांव के तमाम लोग आवास समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। इसके अलावा जगन्नाथ पुरा में अब तक प्राथमिक शिक्षा की भी व्यवस्था नहीं हो पाई है।

- महेश रायकवार, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि
00
ग्राम पंचायत घुघुआ में शासन की मंशानुसार कार्य संपादित कराए जा रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, इसको प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। विकास की कई योजनाओं पर काम जारी है।
- पिंटू बौद्ध, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed