Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trials for the senior men's football competition today

Jhansi News: सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज

Thu, 12 Nov 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 12 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Trials for the senior men's football competition today
झांसी। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में गोंडा स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 23 नवंबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता से ही उत्तर प्रदेश की टीम के गठन की प्रक्रिया होगी। इसके तहत जनपद में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल, शुक्रवार को झांसी मंडल के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। दोनों दिन चयन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे से ध्यानचंद स्टेडियम में होगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी करमवीर सिंह ने ट्रायल की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। उन्होंने इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल से संबंधित अन्य जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए खिलाड़ी झांसी जिला फुटबॉल संघ के सचिव वाहिद खान से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed