Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the event of an alliance, the Congress will stake its claim to the Jhansi Sadar seat, while the SP will set its sights on the remaining three seats.

Jhansi News: गठबंधन हुआ तो झांसी सदर पर कांग्रेस की दावेदारी, बाकी तीन सीटों पर सपा की नजर

Thu, 12 Nov 2026 02:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 12 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
In the event of an alliance, the Congress will stake its claim to the Jhansi Sadar seat, while the SP will set its sights on the remaining three seats.
झांसी। विधानसभा चुनाव-2027 की आहट के साथ ही सियासी दलों ने सीटों के गुणा-भाग पर मंथन शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव की तर्ज पर यदि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ तो झांसी जिले की चार विधानसभा सीटों का बंटवारा दिलचस्प हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर उभर रहे संभावित फॉर्मूले में झांसी सदर सीट कांग्रेस के खाते में जाने की चर्चा है, जबकि बबीना, गरौठा और मऊरानीपुर सीटों पर सपा की दावेदारी सामने आ रही है। हालांकि, सीटों को लेकर अंतिम फैसला दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व को ही करना है।
विज्ञापन

झांसी सदर सीट पर कांग्रेस की दावेदारी के पीछे चुनावी इतिहास को आधार बनाया जा रहा है। वर्ष 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव से अब तक कांग्रेस सात बार इस सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, समाजवादी पार्टी के गठन के बाद हुए नौ चुनावों में पार्टी का कोई प्रत्याशी यहां जीत हासिल नहीं कर सका। दूसरी ओर, जिले की बबीना, गरौठा और मऊरानीपुर सीटों पर सपा के प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं। ऐसे में सीटों के बंटवारे में दोनों दल अपने-अपने पुराने चुनावी प्रदर्शन को आधार बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से झांसी सदर के साथ गरौठा सीट पर भी दावा किया जा रहा है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बढ़त का हवाला देते हुए जिले की दो सीटों पर पार्टी की मजबूत स्थिति बताई है। इससे साफ है कि स्थानीय स्तर पर सीटों को लेकर दोनों दलों के आकलन पूरी तरह एक जैसे नहीं हैं। अब देखना होगा कि गठबंधन की स्थिति बनने पर शीर्ष नेतृत्व किस फॉर्मूले पर सहमति बनाता है।

2017 में गठबंधन के तहत कांग्रेस को मिली थी सदर सीट
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। उस समय झांसी सदर सीट कांग्रेस के खाते में गई थी, जबकि जिले की बाकी तीनों सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। सदर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी को 21.25 प्रतिशत वोट मिले थे। हालांकि, बसपा प्रत्याशी 25.74 प्रतिशत मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा था। इस चुनाव में गठबंधन का सीट बंटवारा अब एक बार फिर संभावित फॉर्मूले के रूप में चर्चा में है।

2007 के बाद सदर में कांग्रेस की जीत का इंतजार
झांसी सदर सीट पर कांग्रेस ने आखिरी बार वर्ष 2007 में जीत दर्ज की थी। तब पार्टी प्रत्याशी को 51.72 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि बसपा प्रत्याशी 25.07 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। इसके बाद कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हुआ। वर्ष 2012 के चुनाव में पार्टी को 17.34 प्रतिशत, 2017 में 21.25 प्रतिशत और 2022 के विधानसभा चुनाव में महज 3.52 प्रतिशत वोट मिले। ऐसे में गठबंधन की स्थिति में कांग्रेस की दावेदारी के साथ उसके पिछले चुनावी प्रदर्शन का सवाल भी अहम रहेगा।

शीर्ष नेतृत्व करेगा सीटों पर फैसला
आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन होगा। किस सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व को करना है। पार्टी को जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, कार्यकर्ता उसी के अनुसार काम करेंगे। - बृजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष, सपा


झांसी सदर और गरौठा सीट पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी। सपा के साथ गठबंधन को लेकर शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर बातचीत चल रही है। सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय नेतृत्व को ही करना है। - मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed