{"_id":"683766553d2453ddbf08acc0","slug":"water-has-not-reached-the-population-of-2500-for-a-week-jhansi-news-c-317-1-eri1001-101451-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ढाई हजार की आबादी तक एक सप्ताह से नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ढाई हजार की आबादी तक एक सप्ताह से नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। नलकूप क्रमांक एक में खराबी की वजह से कस्बे के एक बड़े हिस्से में पिछले एक सप्ताह से नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे भीषण गर्मी के बीच लगभग ढाई हजार की आबादी पानी के लिए परेशान बनी हुई। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जल संस्थान के नलकूप क्रमांक एक में एक सप्ताह पहले खराबी आ गई थी, जिससे इस नलकूप से जुड़े लगभग पांच सौ घरों की जलापूर्ति ठप पड़ गई थी। सप्ताह भर से यही स्थिति बनी हुई है। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। उन्हें हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। हैंडपंपों पर भी सुबह से भीड़ जमा हो जाती है। जबकि, गर्मी के चलते पानी की मांग बढ़ी हुई है। नलों में पानी न आने की वजह से लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
इस संबंध में जल संस्थान गुरसराय के अवर अभियंता अजय यादव ने बताया कि बिजली आपूर्ति में हो रहे व्यवधान की वजह से जलापूर्ति प्रभावित बनी हुई है। जल्द व्यवस्था को दुरुस्त कर जलापूर्ति
विज्ञापन
सुनिश्चित की जाएगी।