फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NCC cadets introduced to drone technology.

Jhansi News: एनसीसी कैडेट्स को ड्रोन तकनीक से कराया परिचित

Thu, 17 Sep 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets introduced to drone technology.
झांसी। 56 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-196 में बुधवार को कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण मिला। स्थानीय सैन्य यूनिट्स ने अपने उपकरणों का प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने सैन्य उपकरणों को देखा और जानकारी ली। उन्हें ड्रोन तकनीक से भी परिचित कराया गया। ड्रोन की कार्यप्रणाली और उपयोग की जानकारी के साथ उसका उड़ान प्रदर्शन भी हुआ। इससे कैडेट्स को आधुनिक तकनीक समझने का अवसर मिला। शिविर में सॉफ्ट कौशल, व्यक्तित्व विकास, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान हुए। विशेषज्ञों ने ऑनर कोड, एकता में विविधता और सामाजिक कल्याण में युवाओं की भूमिका बताई। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन पर भी जानकारी दी। शारीरिक कौशल और टीम भावना बढ़ाने के लिए ड्रिल और खो-खो सहित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में सी कंपनी और डी कंपनी की प्लाटून विजेता रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed