फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water could not fill in many trains at the railway station

रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों में नहीं भर सका पानी

Tue, 17 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Water could not fill in many trains at the railway station
झांसी। स्वतंत्रता दिवस पर बेतवा नोटघाट पुल पर बने पंप हाउस की एक मोटर खराब होने से रविवार को रेलवे स्टेशन को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। इससे कई ट्रेनों में पानी नहीं भरा जा सका। कोच व प्लेटफार्म धोने के कार्य भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, पूर्व व पश्चिम रेलवे कॉलोनी, वर्कशाप, एसी लोको शेड व डीजल शेड को बेतवा नदी पर नोटघाट पुल के निकट बने पंप हाउस व गरिया डैम से पानी की सप्लाई मिलती है। रविवार को नोटघाट पंप हाउस पर लगी एक मोटर खराब हो गई। इससे उक्त सभी क्षेत्रों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल सका। स्टेशन फिल्टर हाउस पूर्ण क्षमता के साथ नहीं भर सका। इस कारण तेजी के साथ आगे पानी नहीं दौड़ सका। इससे स्टेशन पर आई कई ट्रेनों के कोच पूरी तरह नहीं भर सके। सुबह छह बजे से रात दस बजे तक प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों में कर्मचारी पानी भरने का काम करते हैं। वाशिंग साइडिंग में कोचों की धुलाई का काम भी प्रभावित रहा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक मोटर खराब होने से पूरी क्षमता के साथ पानी नहीं मिल सका। ट्रेनों में पानी भरने का काम प्रभावित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed