फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ' Water ' and ' power ' scheme will

‘जल’ को ‘सामर्थ्य’ देगा मनरेगा

Sun, 24 Jan 2016 01:40 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
' Water ' and ' power ' scheme will
झांसी। बुंदेलखंड के सूखे खेतों को हरा-भरा बनाने के लिए पानी की कमी को दूर करने का काम अब मनरेगा से किया जाएगा। केंद्र सरकार ने मनरेगा की तकनीकी गाइड लाइन जारी कर सामर्थ्य योजना शुरू की है। इस योजना में नये साधन तैयार करने के साथ पारंपरिक संसाधनों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


तेजी से नीचे गिर रहा भूगर्भ जल चिंता का विषय बना हुआ है। भूगर्भ जल को बचाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन उनके कारगर साबित नहीं होने के कारण सरकार चिंतित है। पानी के साधनों के विकास के लिए सरकार ने अब मनरेगा का सहारा लिया है।
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत अब महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल के संरक्षण व संचय की योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के पारंपरिक संसाधन जैसे कुआं, बावड़ी तालाब आदि का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा के अधिकारी उद्यान विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बौछारी सिंचाई को बढ़ावा देने का प्लान तैयार करेंगे तथा उसे अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। वहीं, गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोमूत्र से खाद बनाने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।


मनरेगा उपायुक्त विकास मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार मनरेगा से अब खर्चीले चेकडैम के स्थान पर गेवियन स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे।  गेवियन स्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए पहले लोहे के जाल का स्ट्रक्चर तैयार किया जाता है, उसके सहारे पत्थरों का चेकडैम तैयार किया जाता है।

पानी के साथ बहकर आने वाले मिट्टी व बालू से यह स्ट्रक्चर खुद-ब-खुद तैयार हो जाता है। चेकडैम की तुलना में इसकी लागत 80 फीसदी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed