फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Was entrusted with the inspection of council schools, but the teams disappeared

परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण का सौंपा था जिम्मा, मगर गायब हो गईं टीमें

Thu, 23 Jun 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Was entrusted with the inspection of council schools, but the teams disappeared
झांसी। इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शासन ने 16 जून से परिषदीय विद्यालयों का संचालन शुरू कर दिया था। इसे लेकर बेसिक शिक्षा परिषद के महानिदेशक ने शिक्षा विभाग समेत हर विभाग के अफसरों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला और ब्लॉक स्तर पर टीमें भी बनाई गईं। मगर हालात यह रहे कि टीमें स्कूलों को देखने के लिए पहुंची ही नहीं हैं। केवल शिक्षा विभाग के ही अफसरों ने एक सप्ताह में स्कूलों का निरीक्षण किया। ऐसे में महानिदेशक के निर्देश तो ताक पर हैं हीं, साथ ही शिक्षकों की मौज हो गई है।
विज्ञापन

महानिदेशक बेसिक शिक्षा, विजय किरण आनंद ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद प्रतिदिन स्कूलों में सघन निरीक्षण कराने के निर्देश जारी किए थे। जिसमें जिला स्तरीय टास्क फोर्स और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यालयों की स्थिति जांचनी थी। इसके बाद टीमों को अपनी निरीक्षण रिपोर्ट को विभाग के पोर्टल पर दर्ज करनी थी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि किसी भी टीम ने अपनी रिपोर्ट न तो पोर्टल पर दर्ज की और विभाग को भी कोई लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से भी चुनिंदा अफसरों ने ही निरीक्षण किया। विभाग में बीएसए समेत पांच से अधिक समन्वयक, 12 बीईओ की तैनाती है। मगर स्कूलों का निरीक्षण महज बीएसए, दो जिला समन्वयक और दो खंड शिक्षा अधिकारियों ने ही किया। निरीक्षण कार्य में बरती जा ही शिथिलता से शिक्षकों की मौज है। बताया जाता है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों कई स्कूल ऐसे हैं जहां एक सप्ताह बाद भी ताले नहीं खुले हैं। वहीं बीएसए की टीम ने भी एक सताह में महज तीन दिन ही स्कूलों को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण कार्य लगातार हो रहे हैं। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की सूचना पोर्टल पर अपलोड करा दी जाती है। अगर किसी टीम या अधिकारी की सूचना नहीं मिली है, तो इसे दिखवाता हूं। - वेदराम, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed