फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ward Aaya status given to sanitation workers

सफाई कर्मचारियों को दिया वार्ड आया का दर्जा

Thu, 14 Jul 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ward Aaya status given to sanitation workers
झांसी। जिला महिला अस्पताल में निजी सफाई कंपनी की महिला सफाई कर्मचारियों को वार्ड आया का दर्जा दिया गया है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा सफाई कर्मचारियों से वार्ड आया का कार्य भी कराया जा रहा है। इसकी सूचना अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है। जो अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी गई है। इसके एवज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंपनी को भुगतान किया जाता है। कंपनी द्वारा अस्पताल में लगभग 15 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा निजी कंपनी की महिला सफाई कर्मचारियों से वार्ड का कार्य कराया जा रहा है। जिसका सीधा असर अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। नियमित सफाई नहीं होने का खमियाजा प्रसव करने के लिए आने वाली प्रसूताओं के साथ तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया की कंपनी के सफाई कर्मचारियों से वार्ड आया का कार्य नहीं कराया जा सकता है। इस संबंध में अस्पताल की सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed