फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Voter list final, names of 1707 lawyers included

Jhansi News: मतदाता सूची फाइनल, 1707 वकीलों के नाम किए गए शामिल

Sun, 23 Apr 2023 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Voter list final, names of 1707 lawyers included
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ की मतदाता सूची फाइनल हो गई है, जो एल्डर्स कमेटी को सौंप दी गई है। जल्द निर्वाचन का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला अधिवक्ता संघ की नई मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। इसमें 1707 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। यह सूची एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश नारायण द्विवेदी को सौंप दी गई है। यूपी बार काउंसिल की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि एल्डर्स कमेटी और जिला अधिवक्ता संघ जल्द निर्वाचन का कार्यक्रम तय करें। संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत और सचिव छोटेलाल वर्मा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम तय करने के लिए एक-दो दिन में बैठक की जाएगी।

बता दें कि यूपी बार काउंसिल के पास कई शिकायतें पहुंची थीं, जिनमें अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों पर चुनाव देरी से कराने के आरोप लगाए गए थे। इस पर बार काउंसिल ने एक जांच समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर अब बार काउंसिल की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed