फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Veiled mothers came to know the education of their children

Jhansi News: पीटीएम में बच्चों के स्कूल पहुंचीं मां... घूंघट डाले करती रहीं, हूं...हां

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Veiled mothers came to know the education of their children
नए सत्र में परिषदीय स्कूलों में पहली बार 149 स्कूलों में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक में घूंघट में दिखीं मम्मियां
विज्ञापन

मम्मियों ने स्कूल भी घूंघट की ओट से ही देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। स्कूलों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए बुधवार को 149 परिषदीय स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) बुलाई गई थी। इस बैठक का उद्देश्य था कि बच्चों के अभिभावक खासकर उनकी मां बच्चों की पढ़ाई को लेकर अच्छे सुझाव देकर कमियां बता सकें, लेकिन अधिकांश स्कूलों में मम्मियां घूंघट में पहुंचीं। उन्होंने शिक्षकों की बातों का जवाब भी घूंघट की ओट से ही हूं..हां में दिया।
परिषद के आदेश के अनुसार नए सत्र में पहली बार विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाना था। इसी क्रम में बुधवार को जनपद के 149 परिषदीय विद्यालयों में बैठक आयोजित हुई। बबीना के 40, गुरसराय के 29, बंगरा के 60 और नगर क्षेत्र के 20 स्कूलों में बुधवार को बैैठक हुई। बैठक में पहुंचे अभिभावकों को शिक्षकों ने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयोगों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान घूंघट में पहुंचीं मम्मियों को जब स्कूल परिसर देखने के लिए कहा गया तो वह घूंघट की ओट से ही स्कूल को निहारती रहीं। उन्होंने घूंघट नहीं खोला। वहीं, शिक्षकों ने उन्हें स्कूल में हो रहे बदलाव और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में आए सुधार के बारे में भी बताया, तो भी वह घूंघट में ही हूं...हां..अच्छा बोलती रहीं। उधर, कई मांओं ने अपने बच्चों की शैतानियों की शिकायत शिक्षकों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए नीलम यादव ने बताया कि विद्यालयों में जा रही टीमें 12 जुलाई तक बैठक की आख्या देंगी, जिसे परिषद को भेजा जाएगा।
--
डीबीटी के बारे में दी जानकारी
बैठक में खासतौर पर अभिभावकों से डीबीटी के बारे में प्राथमिकता से बात की गई। जिन अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफार्म आदि खरीद के लिए 1200 रुपये की धनराशि नहीं पहुंची, उनको बैंक खाते में सीडिंग करवाने के लिए बताया गया। इसके अलावा बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। कई विद्यालयों में जिला और ब्लॉक स्तर पर गठित टीमें भी पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed