{"_id":"6a27244094316a76ac0cd0b2","slug":"vehicle-theft-gang-busted-four-arrested-seven-bikes-recovered-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-811529-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, सात बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, सात बाइक बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद पुलिस ने सोमवार को वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मास्टरमाइंड समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सात बाइकें बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। बाइक चोरी करके सस्ते दाम में ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे। आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया, यहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कोछा भांवर स्थित चार्जिंग स्टेशन के पास से दतिया निवासी विशाल यादव, पाल कॉलोनी निवासी रानू परिहार उर्फ कृष्णा, डडियापुरा के बड़ागांव गेट के बाहर निवासी राजकुमार और बबीना के खैलार निवासी एहसान उर्फ तौहीद को गिरफ्तार कर लिया जबकि रक्सा निवासी विक्की परिहार भाग निकला। पूछताछ में मास्टर माइंड के तौर पर रानू परिहार का नाम सामने आया। ई-रिक्शा चालक विशाल रेकी करता था। रानू की मदद से राजकुमार और एहसान वाहन चोरी करते थे। इस मामले में वांछित विक्की वाहन बेचने का काम करता था। आरोपियों ने बताया कि बाजार से बाइक चोरी कर मामूली दाम में ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे। पिछले महीने ही उन्होंने नवाबाद एवं सीपरी बाजार से बाइक चोरी की। उनकी निशानदेही पर सात बाइक बरामद हुई है। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, मंडी चौकी प्रभारी दीपक तोमर, मोहित कुमार, मोहित यादव शामिल रहे। भाग निकले आरोपी विक्की परिहार को पुलिस तलाश रही है।