फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vehicle crushed elderly mother going to hospital to see sick son, died

Jhansi News: बीमार बेटे को देखने अस्पताल जा रही बुजुर्ग मां को वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 16 Jun 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Vehicle crushed elderly mother going to hospital to see sick son, died
दवा लेकर लौट रहा बेटा भीड़ देख रुका तो सड़क पर मां की लाश देख बिलख उठा
विज्ञापन

- बड़ागांव थाने से दो सौ मीटर दूर हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीमार बेटे को देखने अस्पताल जा रही बुजुर्ग मां को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, अस्पताल से लौट रहा बेटा सड़क पर लगी भीड़ देखकर ठहर गया। लेकिन, मां की लाश देखते ही वह बिलख उठा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बड़ागांव के हरदौलपुरा मोहल्ला निवासी रामप्रकाश अहिरवार की बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। वह दवा लेने सरकारी अस्पताल गए थे। जब मां जानकी देवी (75) को बेटे की तबीयत खराब होने की बात चली तो वह भी पैदल अस्पताल की ओर निकल पड़ीं। लेकिन, बड़ागांव थाने से करीब दो सौ मीटर दूर हाईवे पार करते समय एक अज्ञात वाहन उनको कुचलते हुए भाग निकला। इससे उनकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, इस हादसे के बारे में परिजनों को खबर नहीं लगी। रात को रामप्रकाश दवा लेकर घर लौट रहा था। तभी उसे सड़क पर पुलिस और लोगों की भीड़ नजर आई। रामप्रकाश भी भीड़ देखकर रास्ते में ठहर गया। पास जाकर देखने पर सड़क पर उसकी मां की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की लाश देखकर रामप्रकाश बुरी तरह बिलखने लगा। परिवार के लोग भी सूचना मिलने पर वहां आ गए। परिजनों का कहना है कि जानकी के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनके 4 बेटे हैं। बड़ागांव प्रभारी विनय दिवाकर के मुताबिक आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed