फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman and teenage girl killed after being run over by Army truck

Jhansi News: सेना के ट्रक से कुचलकर महिला और किशोरी की मौत

Sun, 27 Sep 2026 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman and teenage girl killed after being run over by Army truck
मृतक अंगूरी अहिरवार पत्नी मनीराम अहिरवार
झांसी/बबीना। बबीना छावनी क्षेत्र में टूंका रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात सेना के ट्रक की चपेट में आने से चकरपुर (निवाड़ी) निवासी अंगूरी अहिरवार (45) पत्नी मनीराम और सेजल (10) पुत्री बद्री अहिरवार की मौत हो गई। दोनों के शव काफी देर तक ट्रक में ही फंसे रहे। किसी तरह शव बाहर निकाले जा सके।
विज्ञापन

दोनों भंडारे में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थीं। हादसे के बाद सेना ने करीब 500 मीटर इलाके को सील कर दिया। हादसे की सूचना पर बबीना पुलिस एवं वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए। बबीना छावनी क्षेत्र स्थित कारसदेव ठाकुर बाबा मंदिर पर शनिवार को भंडारे का आयोजन था। निवाड़ी जिले के चकरपुर निवासी अंगूरी पड़ोस में रहने वाली सेजल के साथ भंडारे में शामिल होने गई थी। रात करीब 8:30 बजे अंगूरी और सेजल ऑटो से लौट रही थीं। ऑटो खराब होने पर दोनों पैदल रेलवे काॅसिंग तक पहुंच गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसी समय टैंक से लदा सेना का ट्रक वहां पहुंचकर असंतुलित हो गया। उसने पैदल जा रहीं अंगूरी और सेजल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से वहां चीख पुकार मच गई। सेना ने आसपास करीब 500 मीटर रास्ता आम लोगों के लिए बंद करा दिया। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक घटना की छानबीन कराई जा रही है।

मृतक अंगूरी अहिरवार पत्नी मनीराम अहिरवार

मृतक अंगूरी अहिरवार पत्नी मनीराम अहिरवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed