फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vandanwar will be decorated from house to house, your Jhansi will be illuminated by the twinkling of lamps

घर-घर सजेंगे वंदनवार, दीपों की जगमगाहट से रोशन होगी अपनी झांसी

Sun, 15 May 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vandanwar will be decorated from house to house, your Jhansi will be illuminated by the twinkling of lamps
झांसी। राजा गंगाधर राव और रानी लक्ष्मीबाई की शादी की 180वीं सालगिरह 19 मई को भव्यता के साथ मनाई जाएगी। आयोजन की तैयारी के लिए शनिवार को भी अमर उजाला कार्यालय में संवाद का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद शहर के व्यापारियों ने तय किया कि रानी की शादी की सालगिरह पर घर-घर वंदनवार सजाए जाएंगे। आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापारियों ने रानी की बरात की रूपरेखा तय की और कहा कि बरात के स्वागत के लिए विशेष रूप से बाजार में जगह-जगह पानी और पेय पदार्थों का इंतजाम किया जाएगा ताकि गर्मी में लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों में व्यापारी वर्ग के लोग अमर उजाला के साथ मिलकर भव्य आयोजन करेंगे। इसके लिए व्यापार मंडल व्यापारियों को आमंत्रण के लिए शगुन के तौर पर पीले चावल बांटेगा। लोगों से अपील की जाएगी कि 19 मई को घर की चौखट पर रंगोली सजाकर वंदनवार लगाएं और शाम को रानी के नाम से दीप अवश्य जलाएं।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में तय हुआ कि 17 मई को राजा-रानी की वेशभूषा पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 18 मई को चित्रकला प्रतियोगिता तीन अलग-अलग वर्गों में आयोजित की जाएगी। ये दोनों आयोजन शहर के श्रीगणेश मंदिर में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शाम चार बजे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से शुरू होकर कोतवाली, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, गंदीगर टपरा होते हुए गणेश मंदिर में पहुंचेगी। यहां प्रतीकात्मक शादी समारोह का आयोजन होगा। बरात में रानी के स्वरूप के अलावा पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं भी शामिल होंगी।

रानी की बरात भव्य स्वरूप में निकाली जाएगी। बरात में शहर के व्यापारी हिस्सा लेंगे और बरात का स्वागत कर पुष्पवर्षा करेंगे। सभी व्यापारियों को बुलावा भेजा जा रहा है।
-कंचन आहूजा, अध्यक्ष-जिला उद्योग महिला व्यापार मंडल
--
रानी की बरात जहां से निकाली जाएगी, वहां घरों के बाहर वंदनवार सजाकर चौखट पर चौक सजाई जाएगी। आमंत्रण के लिए व्यापारी लोगों से अपील कर रहे हैं।
-ऊषा सेन, महामंत्री-जिला उद्योग महिला व्यापार मंडल
--
19 मई को रानी की बरात में सभी महिला व्यापारी परंपरागत रूप से बरात का स्वागत करेंगे और बरात में शामिल होकर सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
-ऊषा सचान, संगठन महामंत्री-जिला उद्योग महिला व्यापार मंडल
--
पिछले दो वर्षों में कोरोना काल के कारण बरात का भव्य आयोजन नहीं हो सका, लेकिन इस बार किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
-ममता यादव, अध्यक्ष-इनरव्हील वीरांगना झांसी
--
बरात में सभी व्यवस्था बेहतर हों इसके लिए सभी व्यापारी तैयारी में जुटे हैं। बरात पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की जाएगी। घरों में वंदनवार सजाएंगे।
-सविता पचौरी-अक्षय जन सेवा समिति
--
हमारी रानी के वैवाहिक कार्यक्रमों में हम सभी मिलकर हिस्सा लेंगे और आयोजन को यादगार बनाएंगे और आमजन को इस आयोजन से जोड़ेंगे।
-दिनेश भार्गव-बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा
--
रानी की बरात में भव्यता लाने के लिए रानी के स्वरूप को डोली में बैठाया जाएगा। महाराजा के लिए भी फूलों का रथ सजाया जाएगा।
-मृत्युंजय तिवारी-उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल
---
गर्मी के मौसम को देखते हुए 19 मई को रानी की बरात में शामिल होने वाले लोगों के लिए जगह-जगह पानी और पेय पदार्थों के इंतजाम रखे जाएंगे।
-मनीष रावत-उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल
--
रानी की बरात में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। अमर उजाला के साथ मिलकर रानी की बरात को भव्यता के साथ निकाला जाएगा।
-पंकज शुक्ला-महानगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल
--
हमारा व्यापार मंडल और सारे व्यापारी बरात में हिस्सा लेंगे और बरात के आमंत्रण के लिए शगुन के तौर पर पीले चावल बाजार में व्यापारियों को देंगे।
-अजय चड्ढा-महामंत्री, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल
---
पूरी झांसी रानी की बरात का हिस्सा बने, इसके लिए लोगों से अपील की जाएगी कि वे घरों में वंदनवार लगाएं और दीप जलाकर रानी की शादी की सालगिरह मनाएं।
मयंक परमार्थ-जिला महामंत्री कैट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed