{"_id":"6290da47d179b13d2c4788a0","slug":"used-to-steal-bike-to-fulfill-his-hobby-of-intoxication-jhansi-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद मिनट में बाइक उड़ा देता था मोटरसाइकिल: शौक पूरा करने के चोरी करता था बाइक, पुलिस ने बरामद की छह बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद मिनट में बाइक उड़ा देता था मोटरसाइकिल: शौक पूरा करने के चोरी करता था बाइक, पुलिस ने बरामद की छह बाइक
Fri, 27 May 2022 07:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 27 May 2022 07:33 PM IST
सार
पुलिस ने चोर के पास से छह मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें सभी में उसने नंबर प्लेट बदलकर दूसरा नंबर लगा दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अपने शौक पूरा करने के लिए चंद मिनट में बाइक उड़ा देने वाले शातिर बदमाश को चिरगांव पुलिस ने धर-दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छह मोटर साइकिलें बरामद की हैं। एसपी आरए नैपाल सिंह के मुताबिक विशाल कुशवाहा 20 निवासी सिमथरी शातिर बदमाश है। नशे का वह शौकीन है। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए वह चंद मिनट में बाइक चुराकर उसे बेहद कम दाम में बेंच देता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात औपारा ब्रिज के पास उसके मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने उसे घेरकर धर-दबोचा। उसके पास से छह मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें सभी में उसने नंबर प्लेट बदलकर दूसरा नंबर लगा दिया था। उसने पुलिस को बताया कि जालसाजों के साथ मिलकर वह फर्जी कागज भी बनाकर ग्राहकों को दे देता था।
विज्ञापन