फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Used to raise slogans of Pakistan Zindabad, broke hand while tying Kalawa.

Jhansi News: पाकिस्तान जिंदाबाद के लगवाते थे नारे, कलावा बांधने पर तोड़ दिया था हाथ

Sun, 01 Oct 2023 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Used to raise slogans of Pakistan Zindabad, broke hand while tying Kalawa.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कश्मीर के राजौरी से लौटकर अपने घर पहुंचे नवोदय विद्यालय, बरुआसागर के छात्रों ने आपबीती सुनाई तो रौंगटे खड़े हो गए। बच्चों ने बताया कि राजौरी के स्थानीय छात्र उनके साथ दुश्मनों जैसा सुलूक करते थे। जबरिया पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाते थे। यहां तक कि अपनी झूठी थाली तक साफ कराते थे। कलावा बांधने पर उन्होंने यहां के एक छात्र का हाथ तक तोड़ दिया था।
बरुआसागर नवोदय विद्यालय के कक्षा नौ के 20 छात्रों को माइग्रेशन पर कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित नवोदय विद्यालय में भेजा गया था। जबकि, वहां के 18 छात्र यहां आए थे। झांसी से गए सभी छात्र एक अगस्त को वहां पहुंचे गए थे। वहां जाकर झांसी के छात्र बेहद खुश थे। सभी को पहली बार कश्मीर देखने का मौका मिला था। लेकिन, उनकी यह खुशी कुछ दिन बाद ही काफूर हो गई। झांसी के छात्र राजौरी के स्थानीय छात्रों के निशाने पर आ गए। शुरूआत में राजौरी के छात्र बात-बात पर यहां के छात्रों को भला बुरा कहने लगे। इसके बाद बात और आगे बढ़ने लगी थी। राजौरी से लौटकर आए छात्र गुरसराय के ग्राम नुनार खैरो निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वहां के छात्र यहां से गए छात्रों को घेरकर उनसे जबरिया पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाते थे। न लगाने पर मारपीट की जाती थी। इतना ही नहीं, यहां के छात्रों से वे अपने झूठे बर्तन तक साफ कराते थे। शिक्षकों से शिकायत करने के बाद भी वे नहीं मानते थे। घर वालों को इसकी जानकारी इसलिए नहीं देते थे कि ताकि वे परेशान न हों। जबकि, दूसरे छात्र रानीपुर निवासी विपुल कुमार ने बताया कि हम लोग अपने कमरे में यदि भगवान की फोटो लगा लेते थे, तो वे फाड़ दी जाती थीं। विपुल ने बताया कि उनके साथ गए छात्र ऋतिक का हाथ केवल इस बात पर तोड़ दिया था कि वह कलावा बांधे था।
विज्ञापन

हालात का जायजा लेने आई दो सदस्यीय टीम
झांसी। नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार और उसके बाद शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद नवोदय विद्यालय समिति द्वारा दो सदस्यीय टीम को जांच के लिए यहां भेजा गया है। टीम में शामिल कानपुर देहात नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुमन कुमार एवं चित्रकूट के प्राचार्य आलोक त्रिपाठी ने शनिवार की सुबह असेंबली में बच्चों से बात की। इसके बाद अलग-अलग कक्षाओं में जाकर भी बच्चों से संवाद किया गया। बच्चों ने बताया कि राजौरी में यहां के छात्रों को पीटे जाने से वे भावावेश में आंदोलित हो गए थे। बच्चों ने नियमित रूप से पढ़ाई का भरोसा दिया। इसके बाद शनिवार को विद्यालय में सुचारू रूप से कक्षाओं का संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौरी से लौटकर आए छात्रों के परिजनों से पत्र लिए जाएंगे। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो क्षेत्रीय कार्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

- आरपी तिवारी, प्रधानाचार्य-नवोदय विद्यालय, बरुआसागर

छात्रों के गुटों में तनाव के बाद वापस बुला लिए गए सभी छात्र
झांसी। कश्मीर के राजौरी में स्थित नवोदय विद्यालय के 18 छात्र जुलाई माह में झांसी के बरुआसागर में स्थित नवोदय विद्यालय आए थे। जबकि बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के 20 छात्र राजौरी के नवोदय विद्यालय में भेजे गए थे। 28 सितंबर को उस वक्त बवाल हो गया जब बरुआसागर के छात्रों को पता चला कि राजौरी गए झांसी के छात्रों के साथ वहां के छात्रों ने मारपीट की है। इससे तनाव बढ़ गया और बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के स्थानीय छात्रों ने राजौरी के छात्रों पर हमला कर दिया। तीन घंटे तक बवाल रहा था। बाद में प्रशासन ने राजौरी के सभी छात्रों को हॉस्टल से निकालकर कड़ी सुरक्षा में वापस राजौरी भेज दिया। जबकि राजौरी से झांसी के सभी छात्रों को भी वापस बुला लिया गया। आज सभी झांसी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed