फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uproar in the name of councilor in case of land grab

जमीन कब्जाने के मामले में पार्षद के नाम पर हंगामा

Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the name of councilor in case of land grab
झांसी। जमीन कब्जाने के मामले में पार्षद का नाम आने पर कार्यकारिणी में जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों ने निगम प्रशासन पर जानबूझकर कब्जा करने वाले पार्षद का नाम सार्वजनिक न करने का आरोप लगाया। पार्षदों का कहना था कि समाचार पत्रों में सिर्फ पार्षद छपने से अन्य पार्षद भी संदेह के घेरे में आ गए। निगम प्रशासन को कार्रवाई के साथ पार्षद के नाम का भी खुलासा करना चाहिए। इसके बाद स्थिति स्पष्ट करते हुए अतिक्रमणरोधी प्रभारी एनएन वाजपेई ने बताया कि आल्हा घाट में नगर निगम की जमीन पर पार्षद अनिल सोनी की ओर से कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। अनिल उपसभापति भी रह चुके हैं। शिकायत मिलने पर अतिक्रमणरोधी दस्ता वहां पहुंच गया। पार्षद अनिल सोनी ने वहां पहुंचकर अतिक्रमणरोधी दस्ता को कार्रवाई करने से रोकने की कोशिश की लेकिन, दस्ते ने वहां किए गए अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया। अतिक्रमणरोधी प्रभारी ने कार्यकारिणी सदस्यों को बताया कि सरकारी जमीन पर दुबारा कब्जा करने की कोशिश करने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

पटरी कारोबारियों को महापौर ने दी बड़ी राहत
पटरी कारोबारियों को महापौर रामतीर्थ सिंघल की ओर से बड़ी राहत मिली है। महापौर ने पटरी कारोबारियों को उनके स्थान पर ही व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर पटरी दुकानदार काम कर रहे हैं, वहीं पर उनको व्यवस्थित किया जाए। एक दुकान से दूसरी दुकान के बीच न्यूनतम पांच फीट की जगह बनाई जाए। सड़क के पीछे जितनी जगह है वहां उनको भेजा जाए लेकिन, जब तक उनके पुर्नवास की दूसरी व्यवस्था नहीं होती तब तक उनको वहां से न हटाया जाए। महापौर की ओर से यह व्यवस्था दिए जाने के बाद हजारों पटरी कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। महापौर ने अतिक्रमणरोधी दस्ते को बाजारों की निगरानी करने को कहा जिससे गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाई जा सके। नगर आयुक्त ने नियमित अतिक्रमणरोधी अभियान चलाने की बात कही लेकिन, इस पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed