फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP STF recreates Encounter scene of gangster mafia Atiq Ahmed son Asad and his aide Ghulam in Jhansi

Video: असद और गुलाम एनकाउंटर की जांच करने झांसी पहुंचा मानवाधिकार आयोग, एनकाउंटर सीन का हुआ रीक्रिएशन

Tue, 25 Apr 2023 04:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 04:01 PM IST
सार

मानवाधिकार टीम घटनास्थल पर करीब दो घंटे तक रही। यहां टीम के सदस्यों ने सीन को रीक्रिएट किया।

विज्ञापन
UP STF recreates Encounter scene of gangster mafia Atiq Ahmed son Asad and his aide Ghulam in Jhansi
असद और गुलाम एनकाउंटर की जांच करने झांसी पहुंचा मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर मामले की जांच करने मंगलवार दोपहर मानवाधिकार आयोग की टीम झांसी पहुंची। टीम सदस्यों ने एनकाउंटर स्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन किया। 

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने फायरिंग रेंज समेत आने जाने वाले रास्ते और आसपास के लोगों से पूछताछ करके उनके भी बयान दर्ज किए हैं। मानवाधिकार टीम घटनास्थल पर करीब दो घंटे तक रही। यहां टीम के सदस्यों ने सीन को रीक्रिएट किया। दोनों के भागने के रास्ते के बारे में देखा। इसके साथ ही गाड़ी के आने जाने की स्थिति को भी देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, 13 अप्रैल को बड़ागांव थाने के परीछा बांध के पास उमेश पाल हत्याकांड में वांछित पांच लाख के वांछित बदमाश असद और उसके साथी शूटर गुलाम को एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। 

विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली में इस मामले में एक एफ आई आर दर्ज की थी। उसी सिलसिले में जांच करने टीम यहां झांसी पहुंची। सदस्यों ने मीडिया प्रतिनिधियों से कोई बात नहीं की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed