Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unreserved ticketing facilities will be available from the station entrance to the platform.

Jhansi News: स्टेशन के प्रवेश द्वार से प्लेटफॉर्म तक मिलेगी अनारक्षित टिकट की सुविधा

Wed, 18 Nov 2026 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Unreserved ticketing facilities will be available from the station entrance to the platform.

विज्ञापन
झांसी, ललितपुर, ग्वालियर और बांदा में दिसंबर से शुरू होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में जनरल टिकट के लिए काउंटर की लाइन में लगने की मजबूरी नहीं रहेगी। यात्री स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म तक घूमने वाले अधिकृत टिकट विक्रेताओं से अनारक्षित टिकट खरीद सकेंगे। टिकट विक्रेता नकद और डिजिटल भुगतान दोनों स्वीकार करेंगे।
प्रयागराज महाकुंभ में इस व्यवस्था की सफलता के बाद झांसी रेल मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों पर मोबाइल अनरिजर्व टिकटिंग सिस्टम (एमयूटीएस) शुरू करने की तैयारी है। दिसंबर के पहले पखवाड़े से झांसी, ललितपुर, ग्वालियर और बांदा स्टेशन पर यह सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में न लगना पड़े, इसके लिए रेलवे ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर ही अनारक्षित टिकट बेचने की व्यवस्था की थी। इसके तहत विशेष जैकेट पहने अधिकृत टिकट विक्रेताओं को हाथ में संचालित होने वाली टिकट मशीनें दी गई थीं। इन विक्रेताओं ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर घूमकर यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराए। इससे यात्रियों को टिकट काउंटर तक जाने और कतार में लगने से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ में मिले बेहतर अनुभव के बाद अब झांसी रेल मंडल भी इसी व्यवस्था को लागू करने जा रहा है। इसके तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 12, ग्वालियर में नौ, जबकि ललितपुर और बांदा स्टेशन पर छह-छह टिकट विक्रेता तैनात किए जाएंगे। इनकी तैनाती के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, एक पखवाड़े में ठेका आवंटित करने और दिसंबर के मध्य तक व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है।
खास बात यह होगी कि टिकट विक्रेता स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और प्लेटफॉर्म पर जनरल कोच के आसपास तैनात रहेंगे। वे यात्रियों से टिकट के बारे में पूछताछ करेंगे और जरूरत पड़ने पर मौके पर ही अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराएंगे। इससे ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में टिकट काउंटर तक नहीं पहुंच पाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

एटीवीएम और टिकट काउंटरों पर घटेगी भीड़
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 45 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इनमें बड़ी संख्या अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वालों की है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में पार्किंग के पास नौ ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) लगी हैं। इसके अलावा टिकट बिक्री के लिए छह काउंटर भी संचालित हैं। एमयूटीएस व्यवस्था शुरू होने से यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए एक और विकल्प मिलेगा।



कोटरेल मंडल झांसी, ग्वालियर, ललितपुर और बांदा में एमयूटीएस व्यवस्था दिसंबर से शुरू करने जा रहा है। जल्दबाजी अथवा अपरिहार्य कारणों से अनारक्षित टिकट खरीदने से वंचित यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश द्वार और प्लेटफॉर्म पर भी टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, मंडल कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed