फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unique is the statue of Kanha in the two hundred and fifty years old Shri Gopal Mandir

अद्तिीय है ढाई सौ वर्ष पुराने श्री गोपाल मंदिर में कान्हा की मूर्ति

Fri, 27 Aug 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Unique is the statue of Kanha in the two hundred and fifty years old Shri Gopal Mandir
झांसी। श्री गोपाल मंदिर सीपरी बाजार में भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया की अद्तिीय मूर्ति देखकर भक्त मोहित हो जाते हैं। लगभग ढाई सौ वर्ष पुराने इस मंदिर में प्राचीन कला का सौंदर्य आज भी वैसा ही है जैसा पहले था।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में मेन रोड पर स्थित इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की सफेद संगमरमर की सुंदर बड़ी-बड़ी मूर्तियां विराजमान हैं। मंदिर के पुजारी देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि यह मंदिर उनके पूर्वज वंशीधर दुबे ने सन 1780 में स्थापित किया था। मंदिर में भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा, पंचमुखी हनुमान जी, संतोषी माता और भैरव जी की भी प्राचीन मूर्तियां विराजमान हैं। मंदिर में जन्माष्टमी पर रात 12 बजे कान्हा जी को भोग लगाया जाता है, आरती और भव्य शृंगार होता है। जन्माष्टमी पर रात को आठ बजे भक्तों को प्रसाद बांटा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका परिवार वर्षों से बिहारी जी की सेवा में लगा है। उनके दादा राधाशरण द्विवेदी स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके पिता केशवेंद्र द्विवेदी सीआईडी में थे लेकिन बिहारी जी की सेवा में भी रमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलदाऊ मंदिर में आज मनाएंगे दाऊ का जन्मोत्सव
झांसी। सदर बाजार स्थित शहर के एकमात्र श्री बलदाऊ जी मंदिर में शुक्रवार को हरछठ पर्व पर भगवान दाऊ का भव्य शृंगार होगा। मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा और दोपहर 12 बजे पूजा की जाएगी। दाऊ के जन्मोत्सव पर उन्हें भोग लगाकर प्रसाद भी बांटा जाएगा। मंदिर में दाऊ संग विराजे भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा होगी। 30 अगस्त को जन्माष्टमी पर कान्हा जी भव्य शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed