फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy farmer ate poison, died due to low yield

उपज कम होने से दुखी किसान ने खाया जहर, मौत

Thu, 24 Mar 2022 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Unhappy farmer ate poison, died due to low yield
झांसी। मटर की उपज उम्मीद से कम होने से दुखी किसान ने खेत में ही जहर खा लिया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊरानीपुर के मढ़वा गांव निवासी अंबिका पटेल (40) पुत्र मुन्नीलाल खेती-किसानी करता था। परिजनों का कहना है उसने किसान क्रेडिट कार्ड पर करीब चार लाख रुपये रुपये कर्ज लिया था। कर्ज लेकर उसने करीब सात बीघा जमीन में मटर बोई। कुछ माह पहले फसल की कटाई हुई। इसमें उसके हाथ सिर्फ 10 क्ंिवटल मटर ही आई। उसके भाई सत्यवान का कहना है कि इतनी उपज पर उसकी लागत भी नहीं निकल सकी। काफी कम उपज होने से अंबिका काफी परेशान था। मंगलवार को वह खेत में काम करने पहुंचा था। इसी दौरान उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद अचेत होकर वह खेत में गिर पड़ा। उसे अचेत देख आसपास काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां उसे इमरजेेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र हिमांशु (6) एवं पुत्री प्रिया (13) हैं। उसकी मौत की खबर सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी रणविजय सिंह का कहना है कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

केसीसी की किस्त भी नहीं कर सका था जमा
अंबिका के परिजनों का कहना है कि उसने केसीसी से ऋण लेकर फसल लगाई थी। उम्मीद थी कि फसल होने पर ऋण चुकता करने के साथ ही अगले साल के लिए भी पैसे बच जाएंगे लेकिन, बारिश एवं ओले पड़ जाने से काफी फसल खराब हो गई थी। इस वजह से केसीसी की कोई किस्त भी वह जमा नहीं कर सका। परिजनों के मुताबिक केसीसी किस्त जमा न होने से भी वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed