फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   unauthorised hording

जड़ से उखाड़े जाएंगे पंचकुइयां रोड के बेतरतीब होर्डिंग

Thu, 08 Jun 2017 01:07 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 08 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
unauthorised hording
प्रशासन - फोटो : amar ujala
झांसी। बुधवार को सदर विधायक रवि शर्मा ने पंचकुइयां रोड का निरीक्षण किया और वहां तनीं दर्जनों बेतरतीब होर्डिंग को देख उन्हें तत्काल हटाने के लिए नगर आयुक्त से बात की। तय हुआ कि एक सप्ताह के भीतर यातायात को बाधित करने वाली, मानक और नियमों को ताक में रखकर लगाए गए सभी होर्डिंग जड़ से उखाड़ दी जाएंगी।
विज्ञापन



खंडेराव गेट से पंचकुइयां की ओर जाने वाली सड़क के दाहिनी ओर दर्जनों बेतरतीब होर्डिंग तनी हुई हैं। सड़क से सटकर लगीं इन होर्डिंगों के नीचे तेजी से अतिक्रमण भी पनप रहा है। जबकि, यह सड़क महज बीस फीट चौड़ी है और इस पर दिन भर गाड़ियों की रेलमपेल मची मची रहती है। होर्डिंगों की वजह ये यातायात बाधित होता है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘यातायात बिगाड़ रहे पंचकुइयां रोड के होर्डिंग’ खबर के जरिये समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसका खासा असर हुआ है। बुधवार को विधायक ने पंचकुइयां रोड का निरीक्षण किया और माना कि होर्डिंग खतरनाक स्थिति में हैं। इस सड़क के यातायात के लिए यह बड़ी बाधा बनी हुई हैं। होर्डिंग हटने से रास्ता तो साफ होगा ही, साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए जगह भी बन जाएगी। मौके से उन्होंने नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया से की और पंचकुइयां रोड की समस्या बताई। बातचीत में सहमति बनी कि इस सड़क से एक सप्ताह के भीतर होर्डिंग हटा दी जाएंगी। इन्हें लोहे के स्ट्रक्चर समेत उखाड़कर फुटपाथ खाली किया जाएगा।
विज्ञापन


नेता भी रखें ध्यान
नेताओं को ध्यान रखना चाहिए कि वह अपनी होर्डिंग किसी भी ऐसे स्थान पर न लगवाएं, जहां होर्डिंग की वजह से यातायात बाधित होता है। सुधार को लिए सबसे पहले नेता ही आगे आएं, तो बाकी लोग तो अपने आप ही सुधर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नंदकिशोर गुप्ता

तुरंत हटवाएं तो बेहतर
पंचकुइयां रोड से होर्डिंग हट जाएं, तो यह विधायक और नगर निगम की मेहरबानी होगी। क्योंकि, यह इस संकरी सड़क की बड़ी समस्या है। बावजूद, अब तक इस ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। जबकि, यहां होर्डिंग लगाने की परमीशन ही नहीं होेनी चाहिए थी।
- विनोद अग्रवाल

ये बड़ी समस्या है
बेतरतीब होर्डिंग केवल पंचकुइयां रोड की ही नहीं, बल्कि पूरे शहर की समस्या है। बांस बल्लियों के सहारे होर्डिंग तान दी जाती हैं, जो आंधी आने पर उखड़ जाती हैं। यह लोगों के लिए खतरा तो है हीं, शहर की सूरत भी बिगाड़ती हैं। इन पर अंकुश के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

- अमित पचौरी  

नियमानुसार ही लगाएं
होर्डिंग लगाने के कई नियम हैं, लेकिन इनका ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शहर में कई होर्डिंग ऐसी जगहों पर लगी हुई हैं, जिनसे आवागमन प्रभावित होता है। जगह - जगह बिजली के खंभों पर कीऑस्क भी नजर आते हैं। होर्डिंग लगाने के नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
- सुनील गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed