फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two wives went to take the body of a young man after his death, causing commotion

Jhansi News: युवक की मौत के बाद शव लेने जा पहुंचीं दो पत्नियां, हंगामा

Sat, 13 Dec 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two wives went to take the body of a young man after his death, causing commotion
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नई बस्ती निवासी सचिन कुशवाहा (45) की मौत के बाद उनका शव लेने के लिए उनकी दो पत्नियों के बीच विवाद हो गया। दोनों शव को अपने साथ ले जाने पर अड़ गईं। उनके परिवार के लोग भी आ जुटे। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके मां के हवाले कर दिया। दोनों पत्नियां भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

सचिन कुशवाहा (45) ने मंगलवार दोपहर जहर निगल लिया था। परिजनों ने उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार शाम को उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन उसके बाद शव को लेने के लिए उसकी दो पत्नियां सामने आ गईं। सचिन की मां और पहली पत्नी ममता शव अपने साथ ले जाना चाहती थीं जबकि उसकी दूसरी पत्नी कविता अपना दावा कर रही थी। कविता का कहना था कि अंतिम समय में सचिन उसके साथ रहता था, इस वजह से शव का अंतिम संस्कार वह कराएगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। नोकझोंक में परिवार के लोग भी शामिल हो गए। सचिन की मां एवं पहली पत्नी ने पुलिस बुला ली। पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई अपना पक्ष छोड़ने को राजी नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस ने दोनों पत्नियों को अंतिम संस्कार में साथ रखने की शर्त पर शव को मां के हवाले कर दिया। सचिन ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगल लिया था। कोतवाल विद्यासागर सिंह के मुताबिक उसने दो शादियां की थीं। दोनों की सहमति से मां को शव दिया गया। उनकी ओर से अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed