{"_id":"626fdfd66be71e191e3de434","slug":"two-motorcycle-riders-died-in-a-road-accident-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत, चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत, चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार
Mon, 02 May 2022 07:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 02 May 2022 07:13 PM IST
सार
हादसे को लेकर बड़ागांव थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल की मदद से दोनों की शिनाख्त हुई। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। सैनिक स्कूल के पास हादसा हुआ है। चिरगांव की ओर दोनों युवक बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में बड़ागांव के सैनिक स्कूल के पास सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों के मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
इलाके के बरुआसागर के खांदी मोहल्ला निवासी कमलेश रजक (40) पुत्र नंद किशोर एक कंपनी में प्राइवेट काम करता था। सोमवार को वह अनिल ढीमर (23) पुत्र राजू निवासी खजरा (ताल खन्ना) के साथ किसी काम से मोटरसाइकिल से चिरगांव के लिए निकला था। जैसे ही दोनों बड़ागांव के सैनिक स्कूल के सामने ओवरब्रिज हाइवे पर पहुंचे, उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे। दोनों के सिर व हाथ-पांव में गहरी चोट आ गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमलेश के घर में पत्नी, बेटी छाया व बेटा वंश हैं, जबकि अनिल के घर में पत्नी समेत उसकी एक डेढ़ साल की बेटी है।
विज्ञापन