{"_id":"6b0ae368c29a0fb8660e93f6","slug":"video-bulldozer-used-on-10-shops-being-built-on-government-land-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर बन रहीं 10 दुकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:51 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। नगर के मेला ग्राउंड के सामने स्थित लक्ष्मी व्यायामशाला की सरकारी भूमि पर निर्माण को लेकर शुक्रवार देर रात विवाद खड़ा हो गया। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त करा दिया। मामले में बिना निविदा निर्माण और सरकारी भूमि के कथित अवैध अंतरण को लेकर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र में मेला ग्राउंड के सामने स्थित लक्ष्मी व्यायामशाला की भूमि जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के नाम दर्ज है। शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि पीआरडी की चारदीवारी के भीतर सुखनई नदी की ओर करीब 10 दुकानों के आकार में निर्माण कराया जा रहा है।
सूचना पर विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य, समाजसेवी आरके अहिरवार, वीरेंद्र अग्रवाल और पार्षद प्रतिनिधि पावस मोदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को मामले से अवगत कराया। देर रात तहसीलदार पवन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विधायक रश्मि आर्य ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कथित अवैध अंतरण और निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यायामशाला की दो बीघा भूमि में से करीब एक बीघा जमीन भूमाफिया के कब्जे में चली गई है।
शनिवार सुबह उपजिलाधिकारी, तहसीलदार पवन कुमार, पीआरडी कमांडेंट शिवराम और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से बाउंड्री परिसर के भीतर बनाए जा रहे ढांचों को ध्वस्त करा दिया।
एसडीएम ने बताया कि लक्ष्मी व्यायामशाला की भूमि पर बाउंड्री के भीतर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण हटवा दिया।
वहीं, जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ने भूमि को संरक्षित करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से दुकानों का निर्माण नहीं कराया जा रहा था। उनके अनुसार, ड्यूटी के दौरान मौका पाकर कुछ लोग परिसर में घुस आए थे। निर्माण के लिए निविदा और बजट से जुड़े सवालों पर उन्होंने फाइल देखने के बाद जानकारी देने की बात कही। साथ ही लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।