{"_id":"6a5a8e65cf2d987b280b9aed","slug":"two-injured-after-being-hit-by-a-truck-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-9826-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रक की चपेट में आने से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रक की चपेट में आने से दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार को सड़क पर बने गड्ढे की वजह से एक स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिससे उस पर सवार दो लोग सड़क पर गिर गए। वे पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे दोनों घायल हो गए।
शुक्रवार की शाम तकरीबन 5.30 बजे एक ट्रक झांसी से कानपुर की ओर जा रहा था। उसके आगे बिना नंबर की एक स्कूटी चल रही थी। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे में स्कूटी का अगला पहिया फंस गया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। स्कूटी पर सवार बर्रा कानपुर निवासी गोलू और विशाल सड़क पर गिर गए। वे पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। आनन-फानन दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोंठ भेजा गया। यहां उनका चिकित्सक जिया जफर ने उपचार किया।