फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two girls who followed the mother from the house died after being hit by a goods train

घर से मां के पीछे पीछे निकल पड़ीं दो बच्चियों की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत

Fri, 03 Jun 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two girls who followed the mother from the house died after being hit by a goods train
झांसी/मऊरानीपुर । मऊरानीपुर के मेलोनी गांव के पास बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की मालगाड़ी के चपेट में आ जाने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां अपनी मां के पास जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

मेलोनी गांव के पास खानाबदोश समुदाय के कुछ परिवार पिछले कई महीने से यहां अस्थायी रूप से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। यहां रहने वाले बेदम खान के घर कंजा गांव निवासी उसकी बहन राजाजान पत्नी मेहनत खान रहने आई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे राजाजान शौच के लिए रेल पटरी के दूसरी ओर जा रही थी। उसे रेल पटरी की ओर जाता देख उसकी दो बेटियां किट्टूू (5) एवं रागवानी (3) ने भी अपनी मां के पीछे दौड़ लगा दी। इन बच्चियों के रेल पटरी की ओर जाते हुए परिवार के किसी सदस्य ने ध्यान नहीं दिया। जैसे ही दोनों रेल पटरी पर पहुंचीं, उसी समय मानिकपुर की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रैक पर आ गईं। मालगाड़ी की चपेट में यह दोनों बच्चियां आ गईं। रेल की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बच्चियों की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मां भी उनके शव से लिपटकर बिलखने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed