{"_id":"6a18a8a8baab4329060deed2","slug":"truck-tire-bursts-due-to-fire-at-raksa-toll-plaza-explosion-causes-panic-jhansi-news-c-11-jhs1004-804948-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रक्सा टोल पर आग लगने से ट्रक का टायर फटा, धमाके से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रक्सा टोल पर आग लगने से ट्रक का टायर फटा, धमाके से मचा हड़कंप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा टल गया। शाम करीब साढे पांच बजे ट्रक के टायर में आग लगने से तेज धमाका हुआ। जिससे टोलकर्मियों व राहगीरों में हड़कंप मच गया। आग देख टोलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग को बुझाया। हादसे में ट्रक चालक व सहायक चालक सुरक्षित बच गए।
शिवपुरी से गेहूं भरकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक को ड्राइवर दिलीप चला रहा था। साथ में सह-चालक अजीत सवार था। रक्सा टोल प्लाजा से ठीक पहले ट्रक के पहियों से धुआं निकलने लगा और अचानक टायर में आग लग गई। जैसे ही ट्रक टोल पर पहुंचा, आग और तेज हो गई। ड्राइवर ने नीचे उतरकर पहियों पर पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान टायरों में जोरदार धमाका हो गया। इससे पूरा टोल प्लाजा धुएं से भर गया और वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रक्सा टोल के कर्मचारियों ने तुरंत फायर उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहगीरों की माने तो टायर फटने से हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पास के टोल बूथ भी हिल गए और लोग डर गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही रक्सा थाना के उपनिरीक्षक दिनेश गिरी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। आग पर काबू पाने के बाद उन्होंने भी राहत की सांस ली।