Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by losing the case the businessman hanged himself

Jhansi: मुकदमा हारने से परेशान व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोगों से चल रहा था विवाद

Tue, 02 May 2023 11:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 May 2023 11:56 AM IST
सार

सुसाइड करने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था, इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए भाई, भाभी, भतीजे और मौसा को ठहराया।

विज्ञापन
Troubled by losing the case the businessman hanged himself
व्यापारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन को लेकर चल रहे संपत्ति विवाद में कोर्ट से मुकदमा हारने से परेशान व्यापारी ने देर-रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें अपने मौत के लिए भाई-भाभी, भतीजे एवं मौसा को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली के आंतिया तालाब के लोहा मंडी में अजीत अग्रवाल उर्फ बंटू 52 की गोयल हाउस के नाम से दुकान है। उसके पास ही उनके भाई की मार्बल की दुकान है। परिजनों का कहना है कि दोनों भाईयों के बीच पिछले काफी समय से संपत्ति विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा था। पिछले सप्ताह कोर्ट ने बंटू के खिलाफ फैसला सुनाया। मुकदमा हारने के बाद से बंटू परेशान रहने लगे। सोमवार शाम को उनकी पत्नी अपने रिश्तेदार के घर मऊरानीपुर गई थीं। 
विज्ञापन


रात में लौटने पर बंटू अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। जब उन्होंने खिड़की से देखा तब वह फांसी के फंदे से झूल रहे थे। यह देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। आसपास के लोग भी वहां आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। सुसाइड करने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था, इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए भाई, भाभी, भतीजे और मौसा को ठहराया। कोतवाल संजय गुप्ता के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed