फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by domestic dispute, youth swallows poison, dies

Jhansi News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने निगला जहर, मौत

Mon, 27 May 2024 03:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic dispute, youth swallows poison, dies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। घरेलू कलह से परेशान युवक ने जहर निगलकर जान दे दी। परिजनों का कहना है पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात युवक ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी धर्मेंद्र बघेल (26) पुत्र नवल सिंह बड़ागांव में किराए के मकान में रहता था। जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता था। परिवार में पत्नी समेत दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र नशे का आदी था। अक्सर शराब के नशे में घर आता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। कुछ दिनों पहले नाराज होकर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। घर में होने वाली कलह से धर्मेंद्र परेशान हो गया था। शनिवार दोपहर वह घर में अकेला था। उसी समय उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अचेत हाल में वह बिस्तर पर पड़ा था। पड़ोस के लोग जब उसके कमरे में पहुंचे तब वह बेसुध पड़ा था। वह लोग उसे लेकर तुंरत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed