फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tricoderma use in vegitable

सब्जियों के बीज में ट्राइकोडर्मा का प्रयोग करने से नहीं होगा नुकसान

Sat, 26 Sep 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
tricoderma use in vegitable
tricoderma use in vegitable
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. उमेश पंकज व डॉ. अर्जुन लाल ओला ने सब्जियों में ट्राइकोडर्मा (दवा) से बीज उपचार की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि यदि पौधशाला लगाने से पहले ही बीज उपचार किया जाए तो बाद में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है और आर्थिक नुकसान कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

बुआई के बाद कई प्रकार के जीवाणु एवं कवक जनित रोगों का प्रकोप होता है। जीवाणु एवं कवक जनित रोगों के कारण या तो बीज अंकुरित नहीं हो पाते है। यदि अंकुरित हो गए तो पौध की अच्छी वृद्धि नहीं हो पाती है और पौध मर जाती है। इसके कारण उत्पादन एवं उत्पादकता पर भी प्रभाव पड़ता है। इन रोग के प्रकोप से बचने के लिए सब्जियों के बीज के ट्राइकोडर्मा नामक जैविक रोग नाशक से उपचारित करने से इन रोग से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। ट्राइकोडर्मा का पैकेट सभी सरकारी व निजी बीज भंडार की दुकानों पर भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। बीजों के उपचारण के लिए चार ग्राम ट्राइकोडर्मा पाउडर प्रति ट्राइकोडर्मा बीज की दर से उपयोग करते हैं। सर्वप्रथम 10 प्रतिशत (एक लीटर पानी में 100 ग्राम) गुड़ का घोल बनाकर बनाकर उसमें ट्राइकोडर्मा मिला देते हैं। उसके बाद ट्राइकोडर्मा घोल को बीजो के ऊपर फैलाकर अच्छे से मिला देते हैं, जिससे ट्राइकोडर्मा घोल बीजों की सतह पर चिपक जाए। 30-60 मिनट तक बीजों को छाव में सुखा दें। अब बीज बुआई के लिए तैयार हैं। ट्राइकोडर्मा का उपयोग पर्यावरण की दृष्टि से भी फायदेमंद तथा जैविक खेती को बढ़ावा देता है। यह फसल उत्पादन बढ़ाने में भी सहायक है। इससे खेती में कुल रासायनिक दवाओं के खर्चे को भी काम किया जा सकता है, जिससे फसल लागत घट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed