फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transformers are failing and cables are burning due to increased load in summer

Jhansi News: गर्मी में लोड बढ़ने से साथ छोड़ रहे ट्रांसफार्मर और जल रहीं केबिल

Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Transformers are failing and cables are burning due to increased load in summer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीपुर /गुरसराय। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से विद्युत व्यवस्था भी बुरी तरह से चरमरा गई है। ट्रांसफार्मर और केबिल जलने की वजह से मंगलवार को रानीपुर और गुरसराय की विद्युतापूर्ति ठप बनी रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने की वजह से लोगों को हाल बेहाल बना रहा। बिजली विभाग के कर्मचारी दिन भर फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
आसमान से बरस रही आग के बीच तापमान चरम पर बना हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक तीखी धूप खिली रहती है। लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। पंखे, कूलर व एसी चलने की वजह से बिजली की मांग बेतहाशा रूप से बढ़ी हुई है। ऐसे में ट्रांसफार्मर और केबिल लगातार जवाब दे रहीं हैं।
विज्ञापन

रानीपुर में मंगलवार को संकट मोचन खिरक के पास लगा ट्रांसफार्मर गर्मी की वजह से जल उठा। देखते ही देखते उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर पाए। लेकिन, दस मिनट बाद ही एक बार फिर फॉल्ट आ गया, जिससे क्षेत्र की बत्ती फिर से गुल हो गई। विद्युत कर्मियों को दूसरा फाल्ट ढूंढने में घंटों लग गए। फाल्ट मिलने के बाद शाम चार बजे विद्युतापूर्ति सुचारू हो पाई। बिजली विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि लोड बढ़ने से फाल्ट हो गया था, जिसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुरसराय नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रही। भीषण गर्मी में बिजली न रहने की वजह से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। जगह-जगह बिजली केबिल जलने की वजह से यह स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो और भी बेहाल बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे में लोगों को बमुश्किल 10-12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। गुरसराय के बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी ललितेश कुमार यादव ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण ओवर लोड की समस्या आ रही है, जिससे विद्युत केबिल जल रहीं हैं। इससे विद्युतापूर्ति प्रभावित हो रही है। जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed