फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains with LHB coaches are leaving behind the Geeta Jayanti of ICF coaches.

Jhansi News: आइसीएफ कोच की गीता जयंती को पीछे छोड़ रहीं एलएचबी कोच वाली ट्रेनें

Tue, 27 Aug 2024 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Trains with LHB coaches are leaving behind the Geeta Jayanti of ICF coaches.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा है। पुराने आइसीएफ कोच के स्थान पर अब नये एलएचबी कोच लगाकर ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लेकिन, खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस की गति आज भी नहीं बढ़ सकी है। इस ट्रेन में आइसीएफ कोच लगे हैं, जिससे ट्रेन अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले में गति नहीं पकड़ पा रही है। हालांकि, मंडल ने इसके कोच बदलने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।
मिशन गतिशक्ति के तहत झांसी रेल मंडल में एलएचबी कोचों से चल रहीं सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों की गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा करनी है। वर्तमान में एलएचबी कोचों की अधितम गति 140 किलाेमीटर प्रतिघंटा है। वहीं, पुराने आइसीएफ कोच अधिकतम 110 किलोमीटर प्रतिघंटा से ही दौड़ पाते हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि आइसीएफ कोचों से चलने वाली झांसी रेल मंडल की गीता जयंती एक्सप्रेस की गति अब तक अधिकतम 110 किलोमीटर प्रतिघंटा ही है। ऐसे में इस ट्रेन का संचालन समय भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले अधिक है। जहां एलएचबी कोच की ट्रेन झांसी से नई दिल्ली के बीच का सफर तय करने में 5.59 घंटे लेती है तो वहीं, गीता जयंती एक्सप्रेस का यही सफर 8.52 घंटे में तय हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
ट्रेनों में नये एलएचबी कोच लगाने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। अधिकांश ट्रेनों का संचालन एलएचबी कोचों से ही किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड की अनुमति के बाद गीता जयंती एक्सप्रेस का रैक भी बदल दिया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed