{"_id":"641b533e6644b5f707083e37","slug":"trains-started-operating-on-new-rail-track-goods-train-passed-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-60078-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नए रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू, मालगाड़ी गुजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नए रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू, मालगाड़ी गुजारी
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेल मंडल के बबीना-बिजरौठा रेलखंड पर नया ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। परीक्षण में सफल होने के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को पहली बार इस ट्रैक से मालगाड़ी गुजारी गई।
रेल प्रशासन द्वारा बबीना से बिजरौठा के बीच तीसरी रेल लाइन बनाई गई है। पिछले दिनों रेल संरक्षा आयुक्त ने इसका निरीक्षण किया था। इसके बाद रेलवे के प्रधान मुख्य बिजली अभियंता ने भी इस नई रेल लाइन का परीक्षण किया था। दोनों अफसरों की कसौटी पर खरा उतरने के बाद इस रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को इस ट्रैक से पहली बार मालगाड़ी गुजारी गई। इसके अलावा अब सवारी गाड़ियां गुजारी जाएंगी।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी लाइन की वजह से ट्रेनों के संचालन में और भी सुधार आएगा। सवारी गाड़ियां गुजारने के लिए मालगाड़ी को नहीं रोकना होगा।
विज्ञापन
यात्रियों से वसूला एक लाख जुर्माना
झांसी। झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर बुधवार को वरिष्ठ मंडल
वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर टिकट यात्रा करते, धूम्रपान करने, गंदगी फैलाने आदि के 143 प्रकरण पकड़े गए। इस पर यात्रियों से 1,03,320 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान ट्रेनों के कोचों में भी जांच की गई।
अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, केपी आरमो, बृजेश श्रीवास्तव, कैलाश कुमार, नीलम सिंह, शीबा मैथ्यु, नरेश यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
इंप्लाइज संघ की ली सदस्यता
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ की कार्यशैली में आस्था जताते हुए लेखा विभाग के कर्मचारियों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता विनी भटनागर, विश्वास शर्मा, कुशदेव नाथ व सुधीर अग्रवाल ने ली। इस मौके पर संघ के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, मंडल संगठन सचिव विवेक चड्ढा, संजीवन राय, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।