फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train will travel to Puri-Jagannath Ayodhya Dham: Bus for excursion with food and accommodation, booking start

ट्रेन कराएगी पुरी-जगन्नाथ अयोध्या धाम की यात्रा: यात्रियों को भोजन व ठहरने के साथ भ्रमण के लिए बस, बुकिंग शुरू

Sat, 20 Sep 2025 07:34 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 20 Sep 2025 07:34 AM IST
सार

आईआरसीटीसी पुरी-जगन्नाथ, गंगासागर, अयोध्या धाम के लिए पांच नवंबर से भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन चलाएगा। 14 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Train will travel to Puri-Jagannath Ayodhya Dham: Bus for excursion with food and accommodation, booking start
भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आईआरसीटीसी पुरी-जगन्नाथ, गंगासागर, अयोध्या धाम के लिए पांच नवंबर से भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन चलाएगा। 9 रात 10 दिन के पैकेज में यात्रियों को भोजन व ठहरने के साथ स्थानीय तीर्थ स्थलों पर भ्रमण के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 14 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन पांच नवंबर को दिल्ली के सफदरगंज से चलेगी। यह ट्रेन गया में महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, कोलकाता में गंगासागर और कालीघाट काली मंदिर, जसीडीह में वैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कराएगी।
विज्ञापन


उक्त ट्रेन में दिल्ली, सफदरगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट स्टेशन से यात्री चढ़ व उतर सकते हैं। स्लीपर में यात्रा करने वालों को प्रति टिकट 20,320 रुपये, एसी थ्री टीयर के लिए 30,785 रुपये व एसी टू टीयर के लिए 38,240 रुपये देने होंगे। आईआरसीटीसी की साइट पर जाकर टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed