फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traders should get as many GST registrations as possible and avail the benefits of government schemes: ADM

व्यापारी कराएं अधिक से अधिक जीएसटी पंजीयन, उठाएं सरकारी योजनाओं का लाभ : एडीएम

Sat, 12 Jul 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traders should get as many GST registrations as possible and avail the benefits of government schemes: ADM
- बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधुओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों की समस्या को सुना गया। साथ ही उन्हें जीएसटी पंजीयन कराने व उसके लाभ के बारे में बताया गया।

अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए व्यापारी संजय कुमार जैन के प्रकरण में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दुकान की जांचकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, व्यापारियों ने बताया कि विद्युत विभाग के जो स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं, उनमें मीटर के साथ तार नहीं लगाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने नलों में आ रहा गंदा पानी शुद्ध करने, मांस मछली की दुकानों को एक निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। घंटाघर से सावरकर चौक के मध्य एवं कटरा बाजार में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक जीएसटी पंजीयन कराएं। जिससे प्रदेश के राजस्व में वृद्धि हो, व्यापारियों को भी प्रदेश एवं केंद्र सरकार की सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में उपायुक्त राज्यकर हीरालाल जायसवाल, कमलेश सर्राफ, मनीष कुमार, महेंद्र जैन मयूर, सुरेश जैन बढेरा, अनिल जैन, शैलेंद्र सिंघई, समित समैया, मुकेश जैन, मनीष जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed