फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Track shoppers will get employment, art show artist

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की खातिर सजेगा दीपावली मेला

Thu, 28 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Track shoppers will get employment, art show artist
झांसी। नगर निगम महानगर के पटरी कारोबारियों समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की उनके उत्पाद की बिक्री का मौका देने के लिए दीपावली मेला आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

दीनदयाल सभागार के पीछे स्थित बुंदेलखंड शिल्पग्राम में बृहस्पतिवार से इस छह दिनी मेले की शुरूआत होगी। महापौर रामतीर्थ सिंघल इसका उद्घाटन करेंगे। संयोजक अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के मुताबिक इसके जरिए पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूह समेत स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। मेले में इनकी ओर से तैयार किए गए वस्तुओं की प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 28 अक्तूबर को राजा गंगाधर राव कला मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग ढिमरियाई नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। 30 अक्टूबर को ट्रिब्यून क्वीन ऑफ झांसी का आयोजन होगा। इसमें बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। 31 अक्तूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं, दूसरी तरफ इस मेले के आमंत्रण कार्ड में पार्षदों का नाम न होने की वजह से पार्षदों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा दिया है। पार्षद विकास खत्री, विमल किशोर, कन्हैया कपूर, दिनेश कुमार समेत अन्य पार्षदों ने निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निगम प्रशासन जानबूझकर पार्षदों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed