{"_id":"606f39cbe3376c678015553e","slug":"todays-active-corona-cases-of-jhansi-08-april-2021-new-cases-registered-182","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में आज से नाइट कर्फ्यू : रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रोक, 12वीं तक के स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में आज से नाइट कर्फ्यू : रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रोक, 12वीं तक के स्कूल बंद
Fri, 09 Apr 2021 03:00 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 09 Apr 2021 03:00 AM IST
सार
- आज 4371 नमूनों की हुई जांच
- एंटीजन किट से 3286 सैम्पलों का हुआ टेस्ट
- कोरोना के मामले में बढ़ोतरी से मचा हड़कंप
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने आज से नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान पुलिस गश्त करेगी। साथ ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आवागमन जारी रहेगा।
जिन संस्थाओं में रात्रिकालीन शिफ्ट में काम होता है, उनके कर्मचारियों को आने जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा जिले में 9 से 12वीं तक के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। झांसी में बृहस्पतिवार को कोरोना के 182 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11613 पहुंच गई है। जिले में बृहस्पतिवार को 4371 नमूनों की जांच की गई, जिसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1065, ट्रू नेट से 20 और एंटीजन किट से 3286 सैम्पलों शामिल रहे। इनमें 182 मरीजों में कोरोना कि पुष्टि हुई है।
वहीं बुधवार को झांसी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. के के गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वो हाल ही में विकास भवन की बैठकों में भी शामिल हुए थे। इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोरोना से एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई। ब्रांच मैनेजर संजीव तिवारी (40) पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
वहीं, संक्रमण ने झांसी में इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 182 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इलाइट चौराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर में 24 मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। तीसरी बार जांच में भी रिपोर्ट निगेटिव ही आई। वहीं, मंगलवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।