{"_id":"5e2601e38ebc3e4adf77c3c5","slug":"tiles-production-soon-in-jhansi-jhansi-news-jhs15804813","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में होगा टाइल्स का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में होगा टाइल्स का उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी को टाइल्स उत्पादन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इस दिशा में उद्योग विभाग की ओर से कोशिशें शुरू कर दी गईं हैं। इसके लिए विभाग उद्यमियों के भी संपर्क में है।
अब से दो दशक पहले तक झांसी में चीनी मिट्टी से बनी सामग्री का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता था। कानपुर रोड पर कोछाभांवर के पास लगभग दस एकड़ के क्षेत्र में कई इकाइयां लगी हुईं थीं। लेकिन, धीरे-धीरे ये उद्योग दम तोड़ गया। अब एक बार फिर इसे खड़ा करने की कोशिश शुरू की गई है। यहां टाइल्स उत्पादन का बड़ा केंद्र बनाने की योजना है। इसके अलावा भट्टियों में लगने वालीं फायर ब्रिक्स व बिजली सप्लाई में प्रयुक्त होेने वाले इंसुलेटर भी यहां बनाए जाएंगे।
उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। साथ ही, इसे लेकर कुछ उद्यमियों से भी विभागीय स्तर पर वार्ता जारी है। झांसी में इस उद्योग के विस्तार लेने की बड़ी संभावनाएं हैं। यहां इसका कलस्टर बनाए जाने की भी योजना है।