फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   thugi in a name of sanitizer and mask

सैनिटाइजर व मास्क के नाम पर ठगी का शिकार होने से बचे दस लोग

Tue, 24 Mar 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
thugi in a name of sanitizer and mask
झांसी। साइबर अपराधी नए-नए तरीके से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। अब साइबर अपराधियों ने कोरोना वायरस के चलते सैनिटाइजर व मास्क के नाम पर ठगी करने का नया तरीका निकाला है। फर्जी वेबसाइट बनाकर सस्ते दामों पर सैनिटाइजर व मास्क के नाम पर महानगर के दस लोग सतर्कता के चलते ठगी का शिकार होने से बच गए। शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल ने भी इससे बचने के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते सैनिटाइजर व मास्क के नाम पर कालाबाजारी शुरू कर दी गई थी। दोनों ही सामान महंगे दामों पर भी बेचे जाने लगे। इसी बीच लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधियों ने सैनिटाइजर व मास्क को हथियार बना लिया। साइबर अपराधियों ने सस्ते दामों पर सैनिटाइजर व मास्क बेचने की फर्जी वेबसाइट बना ली। इसे देखकर लोगों ने पहले से ही एडवांस देकर ऑर्डर कर दिया गया, लेकिन माल उनके पास नहीं पहुंचा। तमाम शिकायतें आने के बाद मुख्यालय ने भी एडवाइजरी जारी की थी।
विज्ञापन

इसी बीच महानगर के दस लोगों ने भी सैनिटाइजर व मास्क की एडवांस बुकिंग कर दी। ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले शक होने पर लोगों ने वेबसाइट की छानबीन शुरू कर दी। जहां वेबसाइट की व्यू देखकर लोगों का शक और भी गहरा गया। मामला साइबर सेल तक पहुंचा, जहां जांच करने पर वेबसाइट फर्जी निकली। लगातार मामले सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोगों को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी फर्जी वेबसाइटों से लोग सतर्क रहें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय पूरी सावधानी बरते। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। लोगों को अलर्ट के निर्देश दिए गए हैं।
राहुल मिठास, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed