{"_id":"67d09597aca1371dc30ad070","slug":"three-lives-ended-at-once-compensation-should-be-given-pradeep-jain-jhansi-news-c-332-1-ban1001-101099-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ तीन जिंदगियां हुईं खत्म, मिले मुआवजा : प्रदीप जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ तीन जिंदगियां हुईं खत्म, मिले मुआवजा : प्रदीप जैन
विज्ञापन
बंगरा। बंगरा में सोमवार को दिन हुई ह्रदय विदारक घटना हुई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की एक के बाद एक करंट लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार के दिन अंतिम संस्कार एवं शोकसभा में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सरकार की कार्यशैली एवं जिम्मेदार बिजली विभाग पर कई सवालिया निशान उठाए। उन्होंने बंगरा में करंट लगने से हुई मौत पर पीड़ित परिवार के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री राहत कोष एवं जनहितकारी योजनाओं का लाभ देकर प्रत्येक मृतक सदस्य के परिजन को 25- 25 लाख मुआवजा राशि दिलाए जाने की बात कही। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मौके पर ही उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय यादव से वार्ता कर जल्द से जल्द मुआवजा राशि दिए जाने की बात की। वहीं, मंगलवार के दिन तीनों का पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की। इस मौके पर दिनेश कुमार, आशु ठाकुर, अंकित यादव, अमित यादव, रामजी खरे, श्याम सिंह, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा शिवनारायण
बंगरा। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार मृतकों के परिजन से मिले। उन्होंने सरकारी नौकरी देने एवं मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही लापरवाही पर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। सोमवार को खेत पर कृषि कार्य करते हुए मां एवं दो बेटों की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसमें मां हरकुंवर समेत बड़े बेटे काशीराम और छोटे बेटे नरेंद्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इनके परिजन से मिलने मंगलवार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार पोस्टमार्टम हाउस मऊरानीपुर पहुंचे, वहां पर परिजन को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद की बात कही। मौके पर किसान सेवक शेखर राज बड़ोनिया, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, संतोष कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, श्रीराम कुशवाहा, राजकुमार प्यारेलाल, बालचंद कुशवाहा, पुष्पराज, अमर सिंह, निरपत कुशवाहा उपस्थित रहे।