फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves steal jewelery and cash worth Rs 6 lakh from train manager's house in broad daylight

Jhansi News: दिनदहाड़े ट्रेन मैनेजर के घर से चोरों ने छह लाख के आभूषण व नकदी उड़ाई

Sat, 02 Dec 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Thieves steal jewelery and cash worth Rs 6 lakh from train manager's house in broad daylight
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में रेलवे कॉलोनी में रहने वाले ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के घर शुक्रवार की दोपहर में चोर घुस गए। वह घर से छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक हाथ खाली ही बने हुए हैं।
रेलवे कॉलोनी में केंद्रीय विद्यालय तीन के सामने बने रेलवे क्वार्टर में ट्रेन मैनेजर नितिन लिटौरिया पत्नी और पोते के साथ रहते हैं। इन दिनों वह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार को वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। मकान निर्माण के लिए पैसों की जरूरत थी। इसके लिए सुबह सवा ग्यारह बजे उनकी पत्नी अपने पौते के साथ फिक्स डिपॉजिट तुड़वाने के लिए बैंक गईं हुईं थीं। बैंक में पोते के पास किसी का फोन आया तो वह दादी को छोड़कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद नितिन की पत्नी वापस आई तो घर के दरवाजे खुले हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से साढ़े तीन लाख रुपये नकद व लगभग ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। यह रुपये उन्होंने मकान निर्माण के लिए रखे थे। उन्होंने घटना की सूचना प्रेमनगर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया व पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली। प्रेमनगर थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रेमनगर थाना इलाके की रेलवे कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोर दिनदहाड़े रेल कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। बावजूद, पुलिस चोरों के पास नहीं पहुंच पा रही है। लगातार हो रही घटनाओं से रेल कर्मचारी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed