फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be no fight for seats on Holi... Railways will run 10 special trains

Jhansi News: होली पर सीट के लिए नहीं होगी मारामारी... रेलवे चलाएगा 10 विशेष ट्रेनें

Sun, 17 Mar 2024 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 17 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
There will be no fight for seats on Holi... Railways will run 10 special trains
22 मार्च से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। होली पर इस बार ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी नहीं होगी। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने 10 विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी कर ली है।
होली के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश को जाने वालीं और विभिन्न राज्यों से झांसी आने वालीं अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो हो चुकी हैं। होली पर घर लौटने वालों को ट्रेन में सीट आसानी से मिल सके इसके लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 23 मार्च को सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से महबूब नगर के लिए होली स्पेशल ट्रेन 05303 का संचालन किया जाएगा। जो शाम 6:45 बजे बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में 25 मार्च को महबूबनगर से गोरखपुर जाने वाले होली स्पेशल ट्रेन 05304 शाम 6 बजे खुलेगी, जो अगले दिन रात 9:20 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

22 मार्च को पुणे-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 01431 पुणे से शाम 4:15 बजे खुलेगी, जो अगली सुबह 10:20 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में 23 मार्च को गोरखपुर-पुणे होली स्पेशल ट्रेन 01432 गोरखपुर से रात 11:25 बजे खुलेगी, जो अगली सुबह 10:40 बजे झांसी पहुंचेगी। 22 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 01083 का संचालन रात 10:35 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन 23 मार्च की रात 10 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में 24 मार्च को गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन 01084 का संचालन दोपहर 3:30 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन रात 2:10 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 और 29 मार्च को पुरी-निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 08475 का संचालन पुरी से सुबह 4:50 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:10 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में 23 और 30 मार्च को निजामुद्दीन-पुरी विशेष ट्रेन 08476 का संचालन रात 11:35 बजे किया जाएगा। यह गाड़ी सुबह छह बजे झांसी पहुंचेगी। 23 और 30 मार्च को विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 08571 का संचालन सुबह 8:20 बजे किया जाएगा। यह गाड़ी अगली सुबह 9:15 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में 24 और 31 मार्च को निजामुद्दीन-विशापट्टनम विशेष ट्रेन 08572 का संचालन रात 11:35 बजे किया जाएगा। यह गाड़ी अगली सुबह 8:30 बजे झांसी पहुंचेगी। रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed