फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a fight for seats in trains... 17 thousand passengers came out to celebrate Holi

Jhansi News: ट्रेनों में सीट के लिए मची मारामारी... होली मनाने निकलीं 17 हजार सवारी

Fri, 22 Mar 2024 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 22 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
There was a fight for seats in trains... 17 thousand passengers came out to celebrate Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। होली पर घर जाने के लिए लोगों ने सफर करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा है कि ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी रही। रेलवे के मुताबिक झांसी से विभिन्न शहरों के लिए बृहस्पतिवार को 17 हजार यात्रियों ने ट्रेनों में सफर किया। ग्वालियर बरौनी मेल, खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी समेत दिल्ली, लखनऊ, भोपाल की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह भरकर रवाना हुईं। हालात यह रहे कि यात्रियों को ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली। किसी ने ट्रेन के गेट पर बैठकर तो किसी ने खड़े होकर सफर किया।
बृहस्पतिवार को कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और हैदराबाद में रहकर काम करने वाले श्रमिकों का रेला वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर पहुंचा। यहां से उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र और बिहार जाने वाली ट्रेन ग्वालियर बरौनी मेल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, पुष्पक एक्सप्रेस, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, महाकाल एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जमकर भीड़ रही। ऐसा कोई भी कोच नहीं था, जिसमें यात्रियों की संख्या क्षमता से अधिक न हो। ई-टिकट और पीआरएस काउंटर टिकट के डाटा के अनुसार बृहस्पतिवार को झांसी स्टेशन से लगभग 17 हजार लोगों ने विभिन्न शहरों की यात्रा की। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों में भी टिकट बुक कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

--
स्लीपर कोच कम होने से बढ़ गई भीड़
रेलवे ने सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर कोच की संख्या पहले के मुकाबले आधी कर दी है और एसी-3 कोच दोगुने हो गए हैं। बृहस्पतिवार को जब ट्रेनें झांसी पहुंचीं तो स्लीपर कोच में उनकी क्षमता से अधिक यात्री सवार हुए। जिनके पास वेटिंग टिकट थीं, वह भी स्लीपर कोचों में जा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ----------
आज से शुरू हो रहीं होली स्पेशल ट्रेनें
- शुक्रवार को पुणे-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 01431 पुणे से शाम 4:15 बजे खुलेगी, जो शनिवार सुबह 10:20 बजे झांसी पहुंचेगी।
- शनिवार को गोरखपुर-पुणे होली स्पेशल ट्रेन 01432 गोरखपुर से रात 11:25 बजे खुलेगी, जो 24 मार्च को सुबह 10:40 बजे झांसी पहुंचेगी।
- शुक्रवार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 01083 रात 10:35 बजे खुलेगी। यह ट्रेन शनिवार रात 10 बजे झांसी पहुंचेगी।
- 24 मार्च को गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन 01084 दोपहर 3:30 बजे खुलेगी और रात 2:10 बजे झांसी पहुंचेगी।

- शुक्रवार और 29 मार्च को पुरी-निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 08475 पुरी से सुबह 4:50 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:10 बजे झांसी पहुंचेगी।
- शनिवार और 30 मार्च को निजामुद्दीन-पुरी विशेष ट्रेन 08476 रात 11:35 बजे खुलेगी, जो सुबह छह बजे झांसी पहुंचेगी।
- कल और 30 मार्च को विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 08571 सुबह 8:20 बजे खुलेगी, जो अगली सुबह 9:15 बजे झांसी पहुंचेगी।
- 24 और 31 मार्च को निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन 08572 रात 11:35 बजे खुलेगी, जो अगली सुबह 8:30 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed