फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is no water in the tap since last two years... this time too we will have to face the crisis.

Jhansi News: दो साल से नल में नहीं आया जल... इस बार भी झेलना होगा संकट

Thu, 14 Mar 2024 01:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
There is no water in the tap since last two years... this time too we will have to face the crisis.
- मद्रासी कॉलोनी में पाइपलाइन डल जाने के बाद भी नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन

- हैंडपंप भी सूख गए, प्राइवेट टैंकर से पानी खरीद रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। महानगर में पेयजल संकट को दूर करने के लिए अफसरों ने तमाम दावे किए। जगह-जगह पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डाली गई, लेकिन पाइपलाइन डालने के बाद अब तक नल से जल नहीं पहुंचा है। महानगर की मद्रासी कॉलोनी के लोगों को इस बार भी पेयजल संकट झेलना होगा। यहां दो साल बाद भी पाइपलाइन सूखी पड़ी है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर के वार्ड नंबर 50 की मद्रासी कॉलोनी में दो साल पहले पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। घरों में कनेक्शन भी किए गए, लेकिन नलों में पानी नहीं आता। लोगों को पानी लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। जलस्तर कम होने के कारण पूरे इलाके के हैंडपंप सूख गए हैं। गर्मियों में पानी की स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों को प्राइवेट टैंकर से पानी खरीदना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कॉलाेनी के पास ही नारायण बाग में पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। लेकिन अभी तक टंकी चालू नहीं की गई। इससे इलाके के लोगों को गर्मियों में इस साल भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

------------

दो साल पहले पानी की पाइप लाइन डाली गई थी लेकिन पानी अभी तक नहीं आया। - मनोरमा, स्थानीय निवासी
गर्मियों में प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है। इससे काफी दिक्कत होती है। - माधवी,स्थानीय निवासी
पाइपलाइन से घरों में कनेक्शन करके नल तो लगा दिए गए लेकिन पानी आता ही नहीं। - संतोष कुमार गुप्ता
हैंडपंप भी सूखे पड़े हैं। पानी नारायण बाग के पास लगे नल से भरकर लाना पड़ता है। - रामकुमारी, स्थानीय निवासी
- नालियों की सफाई करने कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता। - प्रभा देवी, स्थानीय निवासी
- नलों में पानी नहीं आने से काफी दूर पानी लेने जाना पड़ता है। - सरोज,स्थानीय निवासी
----------
कार्यदायी संस्था कार्य कर रही है। कॉलोनी में जल्द ही पानी पहुंचाया जाएगा। - हिमांशु नेगी, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed