फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   theft in contractor house

ठेकेदार के घर में लाखों की चोरी

Wed, 13 Nov 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
theft in contractor house
मऊरानीपुर के बस स्टैंड के पास रहने वाले एक ठेकेदार के सूने पड़े घर से बदमाश लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। रईस अपने परिवार के साथ रात दस बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। पांच घंटे बाद ही उनका भांजा उनके घर में रुकने पहुंचा। मगर, इसके पहले ही चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

मऊरानीपुर के बस स्टैंड के पास ठेकेदार रईस राईन अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात दस बजे वह परिवार के साथ सड़क मार्ग से आजमगढ़ के लिए रवाना हुए। आजमगढ़ में उनकी भतीजी की शादी है। उन्होंने जाने से पहले मऊरानीपुर में ही रहने वाले अपने भांजे को फोन कर रात में उनके घर में रुकने लिए कह दिया। उस वक्त भांजा अपने दोस्तों के साथ औरैया एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। भांजे ने कहा कि वह औरैया से लौटने पर दोस्तोें के साथ उनके घर में सो जाएगा। रात तीन बजे जब उनका भांजा घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे के ताला खुला देखकर हैरान हो गया। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी में लाखों रुपये नकद व जेवरात रखे थे। एक बहन के जेवर भी उनके ही घर में रखे थे। भांजे ने घटना की जानकारी मोबाइल पर उनको दी। उस वक्त वह लखनऊ पहुंचने वाले थे। सुबह होने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इस मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। उम्मीद है कि एक दो दिन में अपराधी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed