{"_id":"6b044f7f945c6129fc056be2","slug":"video-like-lalus-son-akhilesh-too-will-not-receive-a-public-mandate-for-twenty-five-years-jaiveer-singh-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लालू के बेटे की तरह अखिलेश को भी पच्चीसों साल नहीं मिलेगा जनादेश : जयवीर सिंह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लालू के बेटे की तरह अखिलेश को भी पच्चीसों साल नहीं मिलेगा जनादेश : जयवीर सिंह
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:06 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में लालू राज के जंगलराज के खिलाफ 20 साल बाद भी उनके बेटे को जनादेश नहीं मिला है। वैसे ही यूपी में भी पच्चीसों साल तक अखिलेश यादव को जनादेश नहीं मिलेगा। सोमवार को उन्होंने यह बात सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 2012 से 2017 तक सपा शासनकाल में हुई गुंडई, जंगलराज, जमीनों पर कब्जे, महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं और आए दिन होने वाले दंगों को प्रदेश के लोग भूले नहीं हैं। जबकि, 2017 में प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद आज पूरे देश में यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा है। शांतिप्रिय और विकास चाहने वाले लोग भाजपा के साथ हैं।
सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह विषय भाजपा के लिए विचारणीय नहीं है। भाजपा हमेशा इलेक्शन मोड में रहती है। पार्टी को बेहतरीन कानून-व्यवस्था, यूपी के बदले स्वरूप, जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक वोटरों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रचंड बहुमत से तीसरी बार कमल खिलेगा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा की हार पर समीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह काम संगठन का है।
चुनाव से कथाओं का कोई सरोकार नहीं
चुनाव से ठीक पहले झांसी में कथाओं के आयोजनों को लेकर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर मंत्री जयवीर सिंह बोले कि चुनाव से कथाओं का कोई सरोकार नहीं है। जिसकी आस्था, भावना है, वो कथा कराए, उससे चुनाव से क्या सरोकार। सनातन, संस्कृति, विरासत, धरोहरों को सम्मान देने का काम हिंदुस्तान में नहीं होगा तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।