{"_id":"6b0453f065f066d8e307d036","slug":"video-wrestlers-showcase-their-strength-at-the-bundelkhand-kesari-dangal-large-crowds-turn-out-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड केसरी दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, उमड़ी भीड़","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
बुंदेलखंड केसरी दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, उमड़ी भीड़
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:25 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में महिला एवं पुरुष बुंदेलखंड केसरी दंगल और झांसी जिला केसरी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें महिला और पुरुष पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती के शानदार दांव-पेच दिखाए। मुकाबले देखने के लिए खेल प्रेमियों और कुश्ती के शौकीनों की भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक राय रहे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा मौजूद रहे। इनके अलावा नरेश राय हंसारी, बुंदेलखंड केसरी संजय राय पहलवान, सुभ राय, अनिरुद्ध शर्मा, अमित राय, इंजीनियर अंकित राय, रोहित पांडेय, रामकिशन निरंजन, हरबिंद कुमार और सचिव सुंदर ग्वाला सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि कुश्ती भारतीय पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलता है।
आयोजकों ने सभी पहलवानों, अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।